उरई, दिसम्बर 28 -- उरई। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए डीएम राजेश कुमार पाण्डेय व एसपी डॉ दुर्गेश कुमार ने रविवार को नगर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आंबेडकर चौराहे से शहीद भगत सिंह चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि फुटपाथ चलने के लिए हैं, दुकान सजाने के लिए नहीं। इनको खाली कराओ। कहा दुकान के सामने अतिरिक्त ठेला अथवा खुमचा न लगे। डीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि होर्डिंग्स को पीछे की ओर शिफ्ट कराएं। लोक निर्माण विभाग को आंबेडकर चौराहे से शहीद भगत सिंह चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। नगर पालिका को वेंडिंग जोन चिन्हित कर सभी विक्रेताओं को वहां व्यवस्थित रूप से स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सड़क म...