मथुरा, मार्च 23 -- महानगर के भगत सिंह पार्क में अमर शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह के शहीदी दिवस पर भारतीय किसान यूनियन सुनील के पदाधिकारियों व अखंड हिंद फौज के कैडेट्स ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी, कृष्णा फौजदार ने संयुक्त रूप से भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा शहीदे आजम भगत सिंह के बलिदान दिवस व जयंती पर केंद्रीय और राज्यकीय अवकाश घोषित किया जाए, शहीद ए आजम भगत सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। इस दौरान भाकियू सुनील के महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल, मोहन, प्रीतम, राम, जॉनी, ऋतिक सैनी, अजय चौधरी, सचिन, कृष्णा रावत, देवेंद्र चौधरी, हर्ष एवं रोहित कर्दम आदि उपस्थित रहे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...