संभल, सितम्बर 28 -- भारत के महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की जयंती पर भारतीय किसान यूनियन असली के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी शहर के हल्लू सराय स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई की। इसके बाद शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने देश की आजादी और देशहित में भगत सिंह के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और संघर्ष पर प्रकाश डाला। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि भगत सिंह के आदर्श आज भी युवाओं और देशवासियों को प्रेरणा देते हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार :देशभक्ति का भाव पैदा करते हैं भगत सिंह के विचार उनके पदचिह्नों पर चलकर देश ...