शहीद भगत सिंह कॉलेज में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह कॉलेज में मंगलवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार अत्री ने शिक्षकों, आयोजकों और विद्यार्थियों के साथ कॉलेज परिसर में पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों को सतत विकास के जीवंत उदाहरण के रूप में काम करना चाहिए। पौधरोपण अभियान में भागीदारी से केवल हरित क्षेत्र बढ़ाने में मदद नहीं मिलती, बल्कि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है। अभियान की आयोजक और सहायक प्रोफेसर डॉ. विभा लांबा ने कहा कि इस तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.