नई दिल्ली, जुलाई 12 -- दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म 'सतलुज' के ओटीटी पर रिलीज होने और फिर बैन होने के बाद से 1995 के जसवंत सिंह खालड़ा मामला की नई-नई कड़ियां निकलकर सामने आ रही हैं। खालड़ा के अपहरण और हत्या मामले का एक दोषी पूर्व डीएसपी जसवंत सिंह बीते दिनों फरार हो गया है। 2023 में उसे जमानत पर रिहा किया गया था। वह खालड़ा मामले में ही उम्रकैद का सजायाफ्ता था। अब जसवंत सिंह की तलाश जारी है। गौर करने वाली बात यह है कि जसवंत सिंह केवल खालड़ा मामले में ही दोषी नहीं था बल्कि और भी कई हाई प्रोफाइल मर्डर में उसका नाम आ चुका था। एक मामले में उसे बाद में माफी भी मिल गई।कई हाई प्रोफाइल मर्डर मामलों में आ चुका है नाम 'द ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के तत्कालीन गवर्न जनरल एसएफ रोड्रिग्स ने पंजाब सरकार की सिफारिश पर जसवंत सिंह की सजा माफ की थ...