शहीद भगत सिंह के बलिदान को किया याद
अलीगढ़, सितम्बर 28 -- अलीगढ़। राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन, संघर्ष तथा देश के लिए दिए गए बलिदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह का साहस, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। छात्र-छात्राओं ने उनके आदर्शों पर चलने और देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- जसरा में शहीद शहीद भगत सिंह क़ो किया नमन यह भी पढ़ें- भगत सिंह जयंती पर युवाओं ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प यह भी पढ़ें- भगत सिंह के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत: राजकुमार यादव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.