मुंगेर, मार्च 9 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहादत दिवस (23 मार्च) की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले पब्लिक सेमिनार की तैयारी को लेकर रविवार को जेआरएस कॉलेज जमालपुर के प्राचार्य कक्ष में भगत सिंह मेमोरियल कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रो. देवराज सुमन ने की, जबकि संयोजन श्याम कुमार ने किया। बैठक में डॉ अभय कुमार, डॉ चन्दन कुमार, डॉ राजेश कुमार सिंह तथा पत्रकार ज्योति कुमार सहित अन्य आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे।बैठक में 22 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले पब्लिक सेमिनार की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गयी। कमेटी ने छात्र सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से बी आर एम कॉलेज मुंगेर में 20 मार्च को निबंध प्रतियोगिता एवं पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया। निर्णय लिया गया कि मुख्य कार्यक्...