रुद्रपुर, मार्च 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहीदी दिवस पर शहीद भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व डिग्री कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष रजत बिष्ट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान उपस्थित जनों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारियों को याद किया व उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा व देशवासियों को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान के कारण ही देश आज आजाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.