शामली, मार्च 24 -- शामली। हिंदी साहित्य भारती शाखा शामली के तत्वावधान में भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के बलिदान दिवस के अवसर पर एक भव्य काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्था के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार प्रदीप मायूस के आवास पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओजस्वी कवि प्रीतम सिंह प्रीतम ने की, जबकि संयोजन एवं संचालन प्रदीप मायूस द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। काव्य संध्या में नगर के कवियों ने देशभक्ति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाएं प्रस्तुत कर वातावरण को ओज और भावनाओं से भर दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देशभक्ति की रचनाएं प्रस्तुत की गईं, जिन्हें श्रोताओं ने खूब सराहा। इस अवसर पर प्रदीप मायूस, शिवम सम्राट, कवि श्रीकांत शर्मा, अध्यक्षीय उद्ब...