मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर, वसं। भारत मां के सपूत, क्रांति-दूत अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल के बलिदान को याद कर लोग भावुक हो उठे। गुरुवार को उनकी 92वीं पुण्यतिथि पर बैरिया गोलम्बर स्थित स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल स्मृति समारोह समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला प्रशासन की ओर से अमर शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। समारोह का आयोजन समिति के संस्थापक सचिव एवं अधिवक्ता अरुण कुमार शुक्ला के नेतृत्व में किया गया। राजीव कुमार मिश्रा ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। वक्ताओं ने संबोधन में कहा कि शहीद बैकुंठ शुक्ल ने मात्र 27 वर्ष की आयु में देश की स्वतंत्रता के लिए प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को ग...