रामपुर, मार्च 23 -- पसियापुरा स्थित शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा में रविवार को धार्मिक समागम का आयोजन हुआ। इस दौरान जत्थे दारों द्वारा किए गए शबद कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और संगत जयकारों से निहाल हो उठी। समागम की शुरुआत सुबह करीब पांच बजे मुख्य ट्रस्टी सतनाम कौर की उपस्थिति में हुई। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जसपाल सिंह ने नितनेम का पाठ और आसा दी वार का कीर्तन किया। सुबह नौ बजे अखंड पाठ व भोग डाला गया, जिसके बाद अरदास संपन्न हुई। तत्पश्चात, दीवान हाल में श्री गुरु महाराज जी की सुसज्जित पालकी को प्रकाशमान किया गया। धार्मिक दीवान में जत्थेदारों ने अपनी मधुर वाणी में शबद कीर्तन कर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही पूरा पंडाल जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों से गूंजता रहा। शाम चार बजे तक चले इस समागम का समापन अंतिम अरदास के सा...