आरा, जून 6 -- -पठान टोली में धूमधाम से मनाया गया सालाना उर्स, आकर्षक रोशनी से सजा मजार ​-चादरपोशी कर अकीदतमंदों ने देश में अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ -​धार्मिक अनुष्ठानों के बाद दावत ए आम का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद ​जगदीशपुर, निज संवाददाता भोजपुर के जगदीशपुर नगर के वार्ड नंबर 18 स्थित पठान टोली में शहीद बाबा का सालाना उर्स पूरी श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया गया। शनिवार को आयोजित इस पावन अवसर पर खान साहब पोखरा के समीप स्थित शहीद बाबा मजार को आकर्षक फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी दूधिया रोशनी से बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। उर्स को लेकर सुबह से ही क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा और देर शाम तक अकीदतमंदों के आने का सिलसिला जारी रहा। ​ यह भी पढ़ें- शहीद बाबा के उर्स पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, मजार पर चादरपोशीदावत ए आम...