गुमला, अप्रैल 1 -- रायडीह। शहीद बख्तर साय व मुण्डल सिंह का शहादत दिवस चार अप्रैल को नवागढ़ वासुदेवकोना गढ़पहाड़ स्थित कर्मभूमि स्थल पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर तीन अप्रैल को कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन आयोजित होगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। आयोजन को लेकर समिति द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.