सिमडेगा, अप्रैल 4 -- बोलबा, बानो, प्रतिनिधि।बानो प्रखंड क्षेत्र के नवागांव केवेटांग चौक में रौतिया समाज के जननायक शहीद बख्तर साय एवं मुंडल सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर दोनों वीरों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक झंडा फहराया गया। मौके पर वक्ताओं ने शहीदों के योगदान को याद करते हुए कहा कि बख्तर साय और मुंडल सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ बहादुरी से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने भारत की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा और हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि शहीद बख्तर साय औ...