शहीद फौजी की जमीन पर कब्जा, एसएसपी से शिकायत
मेरठ, जून 3 -- मवाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी कारगिल शहीद की पत्नी ने जमीन पर अवैध कब्जा, फसल नष्ट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। मंगलवार को पहाड़पुर गांव निवासी अनीता पत्नी स्वर्गीय संतोष कुमार, एसएसपी ऑफिस पहुंचीं। शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि उनके पति संतोष कुमार बीएसएफ में तैनात थे और वर्ष 2000 में जम्मू-कश्मीर के कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे। जिसके बाद सरकार की ओर से मिली आर्थिक सहायता से उन्होंने जमीन खरीदी थी। आरोप है कि इंचौली थाना क्षेत्र स्थित उनके जमीन पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। एसएसपी ऑफिस में अधिकारियों ने पीड़िता की शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.