उरई, सितम्बर 18 -- उरई। संवाददाता हरियाणा के नूंह में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को पुलिस विभाग ने आर्थिक सहायता दी। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में दो परिजनों को 11 लाख 41 हजार 500 रुपये के चेक सौंपे गए। पांच मई 2026 को नूंह में हुए भीषण सड़क हादसे में उरई कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह, उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव, आरक्षी अशोक कुमार और सर्विलांस सेल के आरक्षी प्रदीप कुमार की मौत हो गई थी। चारों पुलिसकर्मी विभागीय कार्य से गए थे। इसी क्रम में उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह की पत्नी और आरक्षी अशोक कुमार की माता को बीमा और विभागीय सहायता के तहत 11 लाख 41 हजार 500 रुपये के चेक दिए गए। अधिकारियों ने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...