लखनऊ, मार्च 7 -- नोट:: कार पलटने की अच्छी फोटो है लखनऊ। शहीद पथ स्थित इकाना स्टेडियम के पास शनिवार की सुबह तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।पुलिस ने बताया कि आशियाना निवासी एकजोत सिंह शनिवार की सुबह कार से अपने दोस्त रवि गांधी और एक अन्य के साथ जा रहे थे। इसी बीच उनकी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। रफ्तार अधिक होने से सड़क पर कार तीन बार पलटी। घटना में कार के शीशे टूट गए और अंदर बैठे लोग फंस गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला और इलाज के लिए एपेक्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। तीनों घायलों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सुश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.