शहीद पथ के पास वकील की कार ओवरटेक कर फायरिंग
लखनऊ, जून 30 -- सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में शहीद पथ पर वकील पर दबंगों ने लाठी-डंडे से हमला बोलकर कार क्षतिग्रस्त कर दी। कार से घसीटकर बाहर निकालने का प्रयास करते हुए उन पर पिस्टल से फायरिंग की गई। उन्होंने कार भगाकर खुद की जान बचाई। पीड़ित ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंदिरा नगर निवासी वकील आदर्श सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को ओमेक्स के न्यू हजरतगंज स्थित अपने चैंबर से घर लौट रहे थे। चैंबर से कुछ आगे बढ़ते ही एक हाफ डाला के चालक ने उनकी कार को ओवरटेक करके रोक लिया। आरोप है कि उसमें से उतरे दबंगों ने उन्हें कार से बाहर खींचने का प्रयास किया। विरोध करने पर कार पर ही लाठी-डंडों से हमला कर दिया। कुछ ही मिनट में दूसरी कार से आए एक युवक ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। वकील के झुक जाने और तेजी से कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.