पलामू, मार्च 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के जमुने स्थित नीलांबर-पीतांबर स्कूल में शनिवार को शहीद नीलांबर-पीतांबर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मौके पर शहीदों के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया तथा उनके अद्वितीय बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। स्कूल के निदेशक अशोक मिश्रा ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि नीलांबर-पीतांबर जैसे वीर सपूतों का बलिदान देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। प्राचार्य अनामिका पाठक ने नीलांबर पीतांबर के पदचिह्नो...