जमशेदपुर, दिसम्बर 8 -- जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा मानगो नगर समिति की बैठक नगर अध्यक्ष फतेह चंद्र टुडू की अध्यक्षता में बाबा तिलका मांझी चौक स्थित मुर्मू कॉम्प्लेक्स में हुई। बैठक में 25 दिसंबर को वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करने और उलियान, कदमा स्थित शहीद स्थल पर दल-बल के साथ शामिल होने का निर्णय लिया गया। नगर निगम चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशी चयन और वार्ड कमेटियों को प्रतिदिन तीन जनसमस्याएं व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करने के निर्देश दिए गए। मानगो क्षेत्र में सदस्यता अभियान तेज करने पर भी सहमति बनी। बैठक में शेख बदरुद्दीन, प्रभात सिंह, दीपक मुर्मू समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.