सराईकेला, अगस्त 8 -- सरायकेला। शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर कमेटी के अध्यक्ष शम्भू आचार्य के नेतृत्व में जोबा माझी कैम्प कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। उनकी जीवनी, संघर्ष और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान पर बातें रखी। मौके पर केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई के प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवन की चिंता किए बिना झारखंड के लोगों के अधिकार और सम्मान के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है। यह भी पढ़ें- वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित जिला उपाध्यक्ष भोला महंती ने कहा कि निर्मल महतो ने झारखंड के जल, ज...