रामगढ़, अगस्त 9 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि । आजसू प्रधान कार्यालय, बुध बाजार सिरु में अमर शहीद निर्मल महतो की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रहमदेव महतो एवं आजसू छात्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष अनिल इगनेश ने निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ब्रहमदेव महतो ने कहा कि झारखंड के निर्माण के लिए चले आंदोलन में अमर शहीद निर्मल महतो का अमूल्य योगदान रहा है। उनके संघर्ष, आदर्श और विचार आज भी झारखंडवासियों को प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि निर्मल महतो के विचार विशेष रूप से युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज एवं राज्य के विकास में योगदान देना चाहिए। यह भी पढ़ें- तमाड़ में शहीद निर्मल महतो का बलिदान दिवस मन...