शहीद नायब सूबेदार विजय शंकर सिंह को दी श्रद्धांजलि
गाजीपुर, जुलाई 18 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के पचोखर गांव में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों से लड़ते हुए 18 जुलाई 2002 को शहीद हुए नायब सूबेदार विजय शंकर सिंह की 24वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। उनके पैतृक गांव में आयोजित कार्यक्रम में सैनिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के रेंजर जयशंकर वर्मा के नेतृत्व में शहीद स्मारक परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृति में लगाए गए पौधे राष्ट्रप्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रुद्रकांत सिंह और उनकी टीम ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.