भदोही, फरवरी 24 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जेठूपुर गांव में सोमवार को डीएम शैलेष कुमार पहुंचे। इस दौरान अग्निवीर शहीद धीरज गुप्ता के परिजनों से मिलकर उनकी माता को आवासीय भूमि आवंटन प्रमाण पत्र सौंपा। डीएम ने कहा कि शहीद धीरज गुप्ता का बलिदान सदैव जनपद एवं देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। प्रशासन शहीद परिवार के साथ हर परिस्थिति में खड़ा है। भाईयों दीपक, नीरज, बहनों एवं जीजा अवधेश सहित समस्त परिजनों के साथ बैठकर संवेदना व्यक्त की। भाई दीपक (बीएससी उत्तीर्ण) एवं नीरज (आईटीआई) को आगे की शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों के लिए प्रेरित करते हुए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। बताया कि बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर से दूरभाष पर वार्ता हुई है, जिसमें शहीद को मिलने वाली बीमा राशि, अग्निवीर योजना के अंतर्गत आर्थिक ...