लखीसराय, फरवरी 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के व्यस्ततम शहीद द्वार और तीन लाइन पुल के नीचे लगने वाले रोजाना जाम से आम लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से यातायात विभाग ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। यातायात प्रभारी अमित कुमार ने पदभार ग्रहण करते ही यातायात प्रबंधन को दुरुस्त करने की दिशा में सख्त और प्रभावी कदम उठाया है। उनके नेतृत्व में पुल के नीचे रस्सी और बैरिकेडिंग लगाकर अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही सुव्यवस्थित हो सके। नई व्यवस्था के तहत पुल के नीचे लगने वाली दुकानों को हटाने की पहल की गई है। अब पुरानी बाजार की ओर जाने वाले टोटो निर्धारित लेन से गुजरेंगे, जबकि बीच के रास्ते से कार और बाइक सवारों को आने-जाने की अनुमति दी गई है। वहीं नया बाजार की ओर जाने वाले टोटो को दीवार साइड से होकर निकलने का निर्देश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.