अल्मोड़ा, दिसम्बर 10 -- एडीएम युक्ता मिश्र ने शहीद द्वारों और स्मारकों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। कहा कि शहीदों के नाम पर बनाए जा रहे स्मारकों से संबंधित प्रक्रियाओं में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी ना करें। बताया गया कि प्रस्तावित शहीद द्वारों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। इसके लिए पांच, दस और 15 लाख रुपये की धनराशि निर्धारित है। यहां जिला सैनिक एवं पुनर्वास अधिकारी सेनि कर्नल विजय मनराल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...