देहरादून, अगस्त 25 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस ने स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के वीर योद्धा शहीद दुर्गामल की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।कांग्रेस नेताओं ने शहीद दुर्गामल के अदम्य साहस, देशभक्ति, त्याग और बलिदान को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहीद दुर्गामल का जीवन देश के प्रति समर्पण, साहस और सर्वोच्च बलिदान का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया। यह भी पढ़ें- रुड़की में शहीद दुर्गामल की जयंती पर गोरखा समाज ने किया नमन आजाद हिंद फौज के वीर सिपाही के ...