देहरादून, मार्च 23 -- हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने शहीदी दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोमवार को श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेताओं ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर, पूर्व विधायक राम यश सिंह, महेश प्रताप राणा, वरुण बालियां, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...