शामली, मार्च 22 -- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत अभियान द्वारा आज 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर जनपद शामली में जिला स्तरीय पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस पदयात्रा के माध्यम से शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी थीम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नागरिक जिम्मेदारी और सामुदायिक विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर की जाएगी, जिसके बाद एक संक्षिप्त स्मृति भाषण एवं पदयात्रा निकाली जाएगी। जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि पदयात्रा में शामिल युवा स्वयंसेवक तिरंगा ध्वज, अभियान से संबंधित टोपी व बैज तथा संदेश लिखे प्लेकार्...