गाजीपुर, जनवरी 30 -- गाजीपुर। 'शहीद दिवस' के अवसर पर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को मौन धारण कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। शोक परेड के माध्यम से गन बैरल सहित परेड लाइन पर मौजूद जवानों ने शहीदों की शहादत को याद रखते हुए अपना सिर झुका कर श्रद्धा सुमन अर्पण किया। भगत सिंह जैसे वीर शहीदों के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.