लखनऊ, जनवरी 29 -- शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शहीद स्मारक पर 'दीपदान' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दोपहर तीन बजे से प्रस्तावित इस कार्यक्रम की सुरक्षा और सुगमता के लिए यातायात पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, स्कूली वाहन और फायर सर्विस जैसे आपातकालीन वाहनों को प्रतिबंध के बावजूद निकलने की अनुमति होगी। किसी भी असुविधा की स्थिति में नागरिक ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं। - पक्का पुल या शाहमीना की ओर से आने वाला ट्रैफिक शहीद स्मारक नहीं जा सकेगा। इसे नदवा बंधा या आईटी चौराहे की ओर मोड़ा जाएगा। - सुभाष चौराहे से शहीद स्मारक और डालीगंज पुल की ओर वाहनों के जाने पर रोक रहेगी। ये वाहन सुभाष चौराहे से दाएं/बाएं होकर निकल सकेंगे। - चिरैयाझील से क्लार्क अवध और स्वास्थ्य भवन से स...