आरा, मार्च 23 -- -दर्जनों युवाओं ने किया रक्तदान सहार, संवाद सूत्र। संघर्ष सेवा समिति की ओर से शहीद दिवस के अवसर पर रक्तदान सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जनरल श्रीकृष्ण सिंह, श्रीराम कथावाचक गोविंदाचार्य जी महाराज और मुखिया समरेश सिंह की ओर से संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद अमर शहीद राजगुरु, सुखदेव एवं भगत सिंह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। रक्तदान शिविर में दर्जनों युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। गोविंदाचार्य जी महाराज ने संघर्ष सेवा समिति एवं सभी रक्तदाताओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की। समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार चांद ने कहा कि संस्था जनसेवा के लिए दृढ़ संकल्पित है और आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य करती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.