कन्नौज, मार्च 23 -- गुगरापुर, कन्नौज। भारतीय इंटर कॉलेज नितानंदपुर में सोमवार को शहीद दिवस के उपलक्ष्य में रैली का आयोजन किया गया। मेरा युवा भारत कन्नौज के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। रैली विद्यालय से निकलकर कित्तियापुर और सद्दूपुर बांगर होते हुए पुनः कॉलेज पहुंची। इसमें करीब 150 बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और देशभक्ति के नारे लगाए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही। वहीं संघर्ष युवा मंडल के अध्यक्ष आदर्श कुमार, सुमित कुमार (सचिव), श्याम सुंदर (कोषाध्यक्ष), चक्रेश पांडे और दीपक कुमार समेत अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...