बोकारो, मार्च 24 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। शहीद दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मेरा भारत मेरी ज़िम्मेदारी थीम के अंतर्गत जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीक्षा सेंटर सेक्टर-1सी में शहीद सुखदेव, भगत सिंह व राजगुरु के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद दीक्षा सेंटर के प्राचार्य उमेश प्रसाद व जिला युवा अधिकारी गौरव कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया गया। यह पदयात्रा सेंटर से प्रारंभ होकर राम मंदिर, सिटी पार्क ,महिला थाना होते हुए पुनः दीक्षा सेंटर में संपन्न हुई। पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने तिरंगा ध्वज व संदेश-पटिकाएं लेकर मेरा भारत, मेरी ज़िम्मेदारी, युवा राष्ट्र निर्माण के लिए जैसे प्रेरणादायी नारों के माध्यम से आमजन को ज...