कोडरमा, मार्च 24 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय नौजवान संघ, कोडरमा इकाई द्वारा निरंकारी भवन गोहाल में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव का 95वां शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष रंजन रजक ने की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज भी देश में सामाजिक-आर्थिक असमानता बनी हुई है और शहीदों के सपनों का भारत पूरी तरह साकार नहीं हो पाया है। युवाओं से अपील की गई कि वे शहीदों के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में समानता और न्याय के लिए आगे आएं। वक्ताओं ने बेरोजगारी, महंगाई और युवाओं के पलायन जैसे मुद्दों पर चिंता जताते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की। साथ ही महिलाओं के अधिकार, श्रमिकों के शोषण और सामाजिक सुरक्षा जैसे विषयों पर भी आवाज उठाई गई। कार्यक्रम में यह भ...