संभल, मार्च 23 -- विकास खंड असमोली क्षेत्र के एचके पब्लिक स्कूल काफूरपुर में सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान देश के अमर क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। प्रधानाध्यापक एसपी सिंह ने बताया कि भारत में हर वर्ष 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है। जो महान क्रांतिकारियों के बलिदान की याद दिलाता है। इसी दिन इन तीनों वीरों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने जेल में रहते हुए भी अपने लेखों के माध्यम से क्रांतिकारी विचारों को जीवित रखा। उन्होंने कहा कि शिवराम हरि राजगुरु और सुखदेव थापर भी उनके साथ आजादी की लड़ाई के मजबूत स्तंभ थे। तीनों वीरों को 23 मार्च 1931 को लाहौर जेल में फांसी द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.