हरिद्वार, मार्च 23 -- कांग्रेस ने सोमवार को शहर में दो जगह शहीद दिवस मनाया। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नेताओं ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। महानगर कांग्रेस ने नेशनल हाईवे स्थित एक पार्क में तीनों क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि अंग्रेजों से लड़ते हुए इन महान युवाओं की शहादत ने पूरे देश को झकझोर दिया था। पूर्व विधायक रामयश सिंह और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि यह बलिदान हमें अन्याय के खिलाफ मजबूती से लड़ने की प्रेरणा देता है। इस दौरान वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा, राजीव भार्गव, पार्षद विवेक, भूषण विक्की, सोहित सेठी, सुनील ...