शहीद दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरुकता रैली
मेरठ, मई 11 -- एएस इंटर कॉलेज मवाना में एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राओं ने शहीद दिवस को धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम भाषण के माध्यम से सभी छात्रों को शहीद दिवस के महत्व को समझाया तथा उन वीरों को याद किया जिन्होंने देश की आजादी का बिगुल बजाया था। उसके पश्चात पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उसके उपरांत कैडेट्स ने कॉलेज से सुभाष चौक तक रैली निकाली गई। एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राओं ने सुभाष चौक पर पहुंचकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति को साफ कर नहलाया। इसके पश्चात पुष्प माला अर्पित की गई। इससे पहले रैली को प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह और एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट बलराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कैडेट रिया और अंकुश ने भी अपने विचार रखे। आयोजन में सुमित कुमार, पारस कुमार, भूमि यादव, गुनगुन, अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.