भागलपुर, मार्च 24 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एसएसवी कॉलेज, कहलगांव इकाई द्वारा शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व और संचालन छात्र अध्यक्ष प्रियांशु कृष्ण ने किया। अभाविप नगर अध्यक्ष प्रो. डॉ. शत्रुघ्न ने विद्यार्थियों से संगठन से जुड़कर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। वहीं प्रियांशु कृष्ण ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को शहीदों के आदर्शों से प्रेरित करना है।इस अवसर पर प्रो. डॉ. उमाशंकर, डॉ. कृति वर्धन, डॉ. रामजी, डॉ. सुबोध, रमेश ठाकुर सहित कई शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...