बिहारशरीफ, जनवरी 30 -- फोटो: हिलसा01: हिलसा में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते एसडीओ अमित कुमार पटेल व अन्य। बिहारशरीफ, हिंदुस्तान टीम। जिले भर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। धनेश्वर घाट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा हुई। कार्यकर्ताओं ने बापू के बताए रास्तों पर चलने के साथ मनरेगा बचाओ अभियान शुरू करने का संकल्प लिया। मौके पर राजीव कुमार मुन्ना, रमेश पासवान, इम्तियाज आलम आदि मौजूद थे। हिलसा अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ अमित कुमार पटेल ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत काल में स्वच्छता और स्वदेशी को अपनाना ही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर ब्रजेश कुमार मौर्य, ऋतुराज...