औरंगाबाद, जनवरी 30 -- सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज की एनएसएस यूनिट के तत्वावधान में शहीद दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ निहारिका एवं कोऑर्डिनेटर डॉ संजीव रंजन ने दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर डॉ निहारिका ने कहा कि शहीद दिवस शहीदों को याद करने का दिन है। कई छात्रों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित हुई जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया गया। भाषण में राजकुमार एवं पेंटिंग में सुशांत एवं प्रिंस को पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन सीनियर स्वयंसेवक बुशरा परवीन ने किया। इस मौके पर रौनक, ध्रुव और कई छात्रों की मौजूदगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...