घाटशिला, मई 4 -- घाटशिला। वीर शहीद दिलीप बेसरा को 21वीं शहादत दिवस पर गोपालपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रविवार को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता जगदीश भकत ने कहा शहीद दिलीप बेसरा का शहादत जम्मू कश्मीर के हांया क्षेत्र में हुआ था। वह 24 राष्ट्रीय राइफल बिहार रेजीमेंट के जवान थे। मात्र 23 वर्ष की उम्र में उन्होंने देश के रक्षा करते हुए अपने प्राण की आहुति दी थी। शहीद दिलीप बेसरा बेनासोल गांव मुसाबनी प्रखंड के मूल निवासी थे। भगवान से पवित्र आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। मौके पर कौशिक कुमार, शेख आशिक, मनोज कुमार सिंह, अनुपम कुमार भकत, सौरभ बोस, तपन हरि, सरदार राजा सिंह, सरदार सुरजीत सिंह, सागर पानी, अंकुर काऊड़ी, दीपंकर दत्ता, देबजीत माल मौजूद थे। दूसरी ओर उनके पैतृक गांव बेनाशोल म...