बेगुसराय, जनवरी 5 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। दिनकर पुस्तकालय, सिमरिया के बैनर तले आयोजित शहीद दिनेश सिंह स्मृति खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ आज मंगलवार से होगा। उक्त आयोजन को लेकर दिनकर पुस्तकालय के मुचकुंद वाचनालय में सोमवार को हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिनकर पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वंभर सिंह ने कहा कि शहीद दिनेश सिंह स्मृति पाखवाड़ा के दौरान का खेलकूद के कई विधाओं में प्रतियोगिता होगी। इसमें 500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित कर शहीद दिनेश स्मृति पाखवाड़ा का समापन शहीद दिनेश सिंह की पुण्यतिथि 16 जनवरी को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। बैठक का संचालन सचिव संजीव फिरोज ने किया। मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता संयोजक कृष्ण मुरारी, दिनकर स्मृति विकास समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, गोपाल कुमार, प्रव...