शहीद दिनेश शर्मा के गांव का नाम नहीं बदला, तीन वादे अधूरे
फरीदाबाद, जून 27 -- पलवल, अजित कुमार। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए लांस नायक दिनेश शर्मा के सम्मान में की गई मुख्यमंत्री की चार घोषणाओं में से अब तक केवल एक ही पूरी हो सकी है। गांव का नाम बदलने, दो मुख्य द्वार और पार्क बनाने का काम शुरू नहीं हुआ है। परिजनों ने जिला प्रशासन पर लगातार देरी का आरोप लगाते हुए घोषणाएं जल्द पूरी कराने की मांग की है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पुंछ बॉर्डर पर 7 मई 2025 को शहीद हुए गांव मोहम्मदपुर निवासी लांस नायक दिनेश शर्मा के सम्मान में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं अब तक पूरी नहीं हो सकी हैं। गांव का नाम शहीद के नाम पर रखने, दो मुख्य द्वार बनाने और पार्क विकसित करने का काम शुरू तक नहीं हुआ है। गांव के लोगों का कहना है कि घोषणा के समय बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी मौके पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.