अल्मोड़ा, मई 11 -- अल्मोड़ा। फलसीमा में शहीद सैनिक दिनेश बिष्ट की स्मृति पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद की मां बिशनी देवी को सम्मानित किया गया। यहां पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिपं सदस्य प्रेम लटवाल, बीडीसी दीपा देवी, राजेंद्र बिष्ट, भगवत बिष्ट, बिशन बिष्ट, मनोज बिष्ट आदि थे। प्रधान चम्पा बिष्ट ने कार्यक्रम के लिए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...