मुंगेर, फरवरी 26 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। शहीद कुणाल मेमोरियल ट्रस्ट जमालपुर की ओर से बुधवार को आदर्श थाना जमालपुर परिसर में शहीद दारोगा कुणाल प्रसाद की 28वीं शहादत दिवस समारोहपूर्वक मनायी गयी। अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष मो. ईशा उर्फ चंचल ने की, तथा संचालन एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत शहीद कुणाल प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना से की गयी। एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने कहा कि शहीद कुणाल प्रसाद की देशभक्ति और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने की चर्चा आज भी शहर में होती है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि अच्छे देश भक्त समाज, मुल्क और दुनिया में कम ही दिनों के लिए आते है। उनकी कुर्बानी शांति व अमन का पैगाम देती है। हमें उनकी अधूरे सपनों को पू...