धनबाद, अप्रैल 3 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। ईस्ट बसूरिया शहीद मैदान में गुरुवार को बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के समर्थकों ने शहीद थामी मंडल, जगदीश मंडल व कादिर मियां की 53 वीं पुण्यतिथि समारोह आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद जगदीश मंडल की पत्नी शनिचरी देवी ने पहले शहीदों के पिंड पर पूजा अर्चना की। तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने पिंड पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं यूनियन के समर्थकों ने शहीद के पत्नी को अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया। बता दें कि 2 अप्रैल 1973 को कुछ माफिया तत्वों ने तीनों कोल कर्मियों को उनके आंदोलन को रोकने के लिए हत्या कर दी थी। वक्ताओं ने कहा कि तीनों शहीदों ने शोषण मुक्त समाज की स्थापना को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे थे। इनकी यह आंदोलन कुछ लोगों को रास नहीं आया। जिसके कारण 2 अप्रैल वर्ष 1973 को इनकी हत्या कर दी ग...