भागलपुर, मार्च 12 -- बिहपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय पछियारी टोला औलियाबाद में बुधवार को चेतना सत्र के दौरान अगस्त क्रांति के महानायक जुब्बा सहनी की 82वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके त्याग और बलिदान को याद किया। शिक्षकों ने बताया कि क्रांतिकारी जुब्बा सहनी का जन्म वर्ष 1906 में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में हुआ था। उनके पिता पांचू सहनी एक गरीब मछुआरे थे। साधारण परिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष का रास्ता चुना और स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.