रुद्रपुर, अप्रैल 27 -- सितारगंज, संवाददाता। 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से शहीद चारु चंद्र पाठक (सहायक कमांडेंट) का शहीद दिवस उनके हल्द्वानी स्थित आवास पर श्रद्धापूर्वक मनाया गया। शहीद चारु चंद्र पाठक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के निवासी थे। उन्होंने देश सेवा के दौरान जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकवादी ग्रेनेड हमले के समय आतंकवादियों से वीरतापूर्वक मुकाबला करते हुए 27 अप्रैल 2004 को वीरगति प्राप्त की थी। इस अवसर पर कमांडेंट गंगा सिंह उदावत के निर्देशन में एसएसबी टीम ने शहीद के परिजनों से भेंट की। कार्यक्रम के दौरान शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही 57वीं वाहिनी की टीम ने उनके अमर बलिदान और अदम्य साहस को स्मरण करते हुए परिजनों के साथ उनके वीरतापूर्ण योगदान से जुड़े प्रसंग साझा किए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.