पिथौरागढ़, अगस्त 30 -- कनालीछीना। पूर्व सैनिक संगठन ने ख्वांकोट निवासी कीर्ति चक्र विजेता शहीद नायक गोपाल सिंह पोखरिया की 29वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। इस दौरान संगठन के उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर रमेश सिंह महर सहित अन्य पूर्व सैनिकों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित किया। कहा 1997 में जम्मू कश्मीर में तैनाती के दौरान फतेहपुर गांव पर उग्रवादी गतिविधियों को रोकने का जिम्मा 3 कुमाऊं को दिया गया था। इस ऑपरेशन मे नायक गोपाल सिंह पोखरिया की टुकड़ी को इलाके के सर्च का टास्क दिया गया, सर्च के दौरान उग्रवादियों ने भारी मात्रा में गोलाबारी शुरू कर दी गई। इस दौरान नायक गोपाल सिंह ने अपनी जान की परवाह किए बिना तीन उग्रवादियों को ढेर किया, लेकिन इस दौरान वह शहीद हो गए। इस दौरान सूबेदार वेंकटेश बरलु, हवलदार प्रेम सिंह, सुबेदार मे...